प्रस्ताव
प्रस्ताव
कहा कि मुझसे प्रेम करो तुम,
करूँ अगर कोई हो तो।
होकर तुम तो अलग हो गई,
अब काहे का प्रेम।
नदी ने तो कभी न पूछा,
न ही कोई पहाड़ी, मुझे देख शर्माई।
कहती है प्रेम करो तुम,
पर प्रेमी तो हूँ ही।
— Shivam (edited by Nomad)
In the opening lines, the poet is asked to love someone, but instead of responding emotionally, he questions the very basis of her existence. He suggests that individuality is merely a projection of the ego, and that no separate self truly exists. In the absolute sense, all distinctions dissolve, and everything is part of one unified reality.
The poet’s love, therefore, is not personal or limited—it is universal and all-encompassing. By using terms like “I,” “you,” and “me,” the woman unknowingly creates division within what is essentially indivisible. To illustrate this, the poet draws upon nature—rivers and mountains—which never verbalize love, yet exist in perfect harmony, embodying love without separation.
In the final lines, the poet expresses that there is no need to love her as an “other,” because she is already included within the boundless field of his love. Love, in its truest form, is not directed—it simply is.
यह कविता - Prem Seekhna Padhta Hai किताब से प्रभावित है तथा इसका मूल भाव Advaita Vedanta पर आधारित है। प्रथम दृष्टि में यह कविता एक प्रयासी के अपने प्रिय से वियोग का बोध कराती प्रतीत होती है, किन्तु जब इसे गहराई से पढ़ा जाता है, तब इसका वास्तविक सार अद्वैत के रूप में उद्घाटित होता है। वास्तव में हम सभी पूर्ण सच्चिदानंद स्वरूप हैं, किन्तु अज्ञानवश उत्पन्न अहंकार के कारण हम अपने अस्तित्व को सीमित मान बैठते हैं और किसी अन्य में अपनी पूर्णता का अन्वेषण करने लगते हैं। वेदान्त का कथन है कि बुद्धिमत्ता अपनी अपूर्णता पर विलाप करने में नहीं, अपितु अपने वास्तविक स्वरूप को जान लेने में है।
प्रेम अपने स्वभाव में निष्काम एवं अमुख होता है — सूर्य बिना किसी भेदभाव के प्रकाश देता है, चन्द्रमा शीतलता प्रदान करता है, नदियाँ निरन्तर जल देती हैं तथा पर्वत अडिग रहकर संरक्षण करते हैं; किन्तु वे कभी यह नहीं पूछते कि “क्या तुम भी मुझसे प्रेम करते हो?” इसी प्रकार, कवि का कथन है कि सच्चा प्रेम किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं होता। जब प्रेम सीमित हो जाता है, तब वह अपनी शुद्धता खोकर मोह एवं स्वार्थ में परिवर्तित हो जाता है। उसके लिए प्रेम कोई कर्म नहीं, अपितु उसका स्वभाव है।
I, Shivam, am glad to share my poem with you all. This poem carries deep emotions and its own meaning. It is something I have felt and tried to express in words.
Whenever I read it, I am reminded of Kabir Sahab’s doha —
“कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर, ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर।”
Somehow, this feeling stays with me and quietly connects with the essence of the poem, as it points towards a state of awareness where the mind is not bound by likes and dislikes, attachment or rejection, but rests in a silent understanding of life as it is.
I extend my sincere gratitude to the guy (pen name: Nomad) for his kind and thoughtful assistance in editing this poem.